निर्देश... 30 जून तक खुलेगी सीबीएसई की लिंक, नियमितिकरण के लिए करें आवेदन
रतलाम | जाे स्कूल सीबीएसई से एफिलिएशन और उसका रेगुलराइजेशन करवाना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई ने इसके लिए 30 जून तक ऑनलाइन लिंक ओपन की है। यह लिंक 2019-20 सेशन के लिए ओपन की गई है। इसके लिए स्कूलों को अपनी ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। इसके लिए सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल पर स्कूलों को विजिट करना होगा। जहां उन्हें तीन स्टेप में फॉर्म भरना होगा। पहले स्टेप में स्कूलों को दिशा-निर्देश पढ़ने होंगे। दूसरे स्टेप में खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा और तीसरे स्टेप में एक फॉर्म उपलब्ध होगा, जिसे भरना होगा।