राज्य सेवा परीक्षा में रिक्त पदों में संयोजन
रतलाम | मप्र लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही राज्य सेवा परीक्षा-2018 की रिक्तियों की संख्या में संयोजन किया है। सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद शामिल किए गए हैं। आयोग ने बताया कि संशोधन के बाद राज्य सेवा परीक्षा-2018 में विज्ञापित पदों की संख्या 298 हो गई है।