पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सैलाना ओवरब्रिज पर प्लास्टिक के बैरियर से बनेगा डिवाइडर, 12 चौराहों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

सैलाना ओवरब्रिज पर प्लास्टिक के बैरियर से बनेगा डिवाइडर, 12 चौराहों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें अब तक मुख्य बाजारों में कैट आई और फाइबर के छोटे लैंड डिवाइडर (रोड डिवाइडर) लग गए हैं। वहीं अब सैलाना ओवर ब्रिज पर प्लास्टिक के क्रश बैरियर लगाकर डिवाइडर बनाया जाएगा। डिवाइडर के प्लास्टिक के होने से इनसे टकराने पर गंभीर चोट नहीं आएगी।

यातायात सुधारने के लिए यातायात थाने द्वारा लगातार सामग्रियां मंगवाई जा रही हैं। नगर निगम के सहयोग से यातायात विभाग को 1 हजार कैट आई और 750 फाइबर के छोटे रोड डिवाइडर लगाए हैं। यह सामान नगर निगम द्वारा गलत पॉर्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त करने और उनकी चालानी कार्रवाई से मिली राशि से खरीदकर यातायात विभाग को दिए गए हैं। वहीं यातायात विभाग ने खुद क्रश बैरियर खरीदें हैं, जो सैलाना ओवरब्रिज पर लगाए जाएंगे। क्रश बैरियर रात में भी दिखाई दें इसलिए उन पर रेडियम चिपकाने का काम चल रहा है। 52 क्रश बैरियर ब्रिज पर लगेंगे। 4 फीट ऊंचे और 5 फीट चौड़े क्रश बैरियर में पानी भरकर ब्रिज पर लगाया जाएगा। इससे गलती से वाहन चालकों के टकराने पर उन्हें गंभीर चोट नहीं आएगी।

इन स्थानों पर लगे रोड डिवाइडर और कैट आई

डीआरपी लाइन में पड़े क्रश बैरियर, इन पर रेडियम लगाकर इनमें पानी भरकर सैलाना बस स्टैंड ब्रिज पर लगाया जाएगा।

लोहे के रोड डिवाइडर से घायल होने की शिकायतें आ रही थीं

भास्कर संवाददाता | रतलाम

यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें अब तक मुख्य बाजारों में कैट आई और फाइबर के छोटे लैंड डिवाइडर (रोड डिवाइडर) लग गए हैं। वहीं अब सैलाना ओवर ब्रिज पर प्लास्टिक के क्रश बैरियर लगाकर डिवाइडर बनाया जाएगा। डिवाइडर के प्लास्टिक के होने से इनसे टकराने पर गंभीर चोट नहीं आएगी।

यातायात सुधारने के लिए यातायात थाने द्वारा लगातार सामग्रियां मंगवाई जा रही हैं। नगर निगम के सहयोग से यातायात विभाग को 1 हजार कैट आई और 750 फाइबर के छोटे रोड डिवाइडर लगाए हैं। यह सामान नगर निगम द्वारा गलत पॉर्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त करने और उनकी चालानी कार्रवाई से मिली राशि से खरीदकर यातायात विभाग को दिए गए हैं। वहीं यातायात विभाग ने खुद क्रश बैरियर खरीदें हैं, जो सैलाना ओवरब्रिज पर लगाए जाएंगे। क्रश बैरियर रात में भी दिखाई दें इसलिए उन पर रेडियम चिपकाने का काम चल रहा है। 52 क्रश बैरियर ब्रिज पर लगेंगे। 4 फीट ऊंचे और 5 फीट चौड़े क्रश बैरियर में पानी भरकर ब्रिज पर लगाया जाएगा। इससे गलती से वाहन चालकों के टकराने पर उन्हें गंभीर चोट नहीं आएगी।

पहले ब्रिज पर लोहे के रोड डिवाइडर लगाए थे लेकिन कई बार वाहन चालक गलती से उनसे टकरा जाता था और डिवाइडर के लोहे के होने के कारण वाहन चालक को गंभीर चोट आती थी। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्लास्टिक के क्रश डिवाइडर मंगवाए गए हैं। सोमवार से इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।- दीपेंद्रसिंह कुशवाह, टीआई, यातायात थाना

स्टेशन रोड थाना चौराहा, छत्री पुल चौराहा, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, सैलाना बस स्टैंड चौराहा, कॉलेज रोड चौराहा, हॉस्पिटल से लेकर कॉलेज चौराहे के हिस्से में लैंड डिवाइडर लगाए गए हैं। कैट आई न्यू रोड, कॉलेज रोड, नाहरपुरा चौराहे से आगे वाले रोड कैट आई लगी है। स्टेशन रोड पर भी लगाई जाएगी।

बिना नंबर के वाहनों की चैकिंग होगी

यातायात थाना टीआई दीपेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया शहर में बिना नंबर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा जाएगा। यदि महिलाएं भी बिन नंबर के वाहन चलाती मिली तो उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...