पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • महिला से झूमाझटकी की, पीटा और पुलिस को सौंपा

महिला से झूमाझटकी की, पीटा और पुलिस को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | शिवशंकर कॉलोनी में 58 वर्षीय महिला से शराब के नशे में विवाद कर झूमाझटकी करने वाले युवक को रविवार शाम करीब 7 बजे मोहल्ले के लोगों ने पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक इंदौर निवासी है। औद्योगिक क्षेत्र थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शिवशंकर कॉलोनी निवासी गीताबाई पति मांगीलाल (58) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 7 बजे अंधेरा होने के बाद वह नित्यकर्म के लिए जा रही थी। रेलवे स्टेशन की तरफ से आए युवक ने शराब के नशे में गालीगलौज कर झूमाझटकी की तो गीताबाई ने शोर मचाया। आवाज सुनकर गीताबाई का बेटा मोहन तथा मोहल्ले के लोग आए तब तक आरोपी युवक ब्रिज की तरफ भाग गया। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। एसआई विजय सागोरिया ने बताया आरोपी युवक गुजराती कॉलोनी माणकबाग इंदौर निवासी परवेज पिता फारुख गौरी (27) है। रिश्तेदारी में गमी होने पर रतलाम कलईगर रोड आया था। रविवार शाम शराब पी और इंदौर जाने रेलवे स्टेशन गया। स्टेशन से घूमते हुए शिवशंकर कॉलोनी चला गया।

खबरें और भी हैं...