बाइक-स्कूटर की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट
बुद्धेश्वर रोड पर रविवार सुबह बाइक और स्कूटर की टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिजन आए और मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के घायल दो-दो लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार सैनिक कॉलोनी निवासी पवन पिता लालसिंह गेहलोत (26) की बाइक और बुद्धेश्वर रोड निवासी आशीष पिता ओमप्रकाश पिरोदिया (25) निवासी बुद्धेश्वर के स्कूटर की टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पवन ने उसके भाई नाहर सिंह को बुला लिया और विवाद होता देख आशीष के पिता और अन्य परिजन भी आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई जिसमें आशीष और उसके पिता ओमप्रकाश तथा दूसरे पक्ष के पवन और उसके भाई नाहरसिंह को चोट लगी। आशीष और उसके परिजन ने पवन और नाहरसिंह की बाइक को नुकसान पहुंचाया। दीनदयाल नगर थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।