पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 80 हजार का मोबाइल सब्जी बेचने वाली महिला से मिला

80 हजार का मोबाइल सब्जी बेचने वाली महिला से मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑपरेशन आनंदम् के तहत पुलिस ने लोगों के गुम हुए 50 मोबाइल फोन ढूंढ़कर लौटाए। ये मोबाइल फोन रतलाम के अलावा इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन एवं सवाई माधौपुर से बरामद हुए। मोबाइल चालू होने पर पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ की तो संबंधित ने रास्ते से मिलना या अज्ञात व्यक्ति से सस्ती कीमत पर खरीदना बताया। जांच में सहयोग करने के कारण पुलिस ने चोरी का आरोपी नहीं बनाया।

एसपी अमित सिंह ने बताया जनवरी 2017 में शुरू हुए अभियान का नोडल अधिकारी एएसपी डॉ. राजेश सहाय को बनाया है। अभियान में अब तक 50 लाख रुपए कीमत के 300 मोबाइल फोन ढूंढ़कर लौटाए हैं। छठे चरण में रतलाम निवासी शिराज खान का 80 हजार रुपए कीमत का मोबाइल हनुमान रुंडी रतलाम में सब्जी बेचने वाली महिला के पास मिला। इनके अलावा अभियान के छठे चरण में तीन पत्रकार और चार पुलिसकर्मियों के गुम मोबाइल भी ढूंढ़कर लौटाए हैं। मोबाइल फोन ढूंढने वाली सायबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक मनमोहन शर्मा, आर.हिम्मतसिंह आर.रितेश सिंह को 5 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।

शिराज भाई को 80 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन लौटाते हुए एसपी अमितसिंह।

खबरें और भी हैं...