गमले व दरवाजे के ऊपर रखी चाबी से ताला खोला, 95 ग्राम सोना व 20 हजार रु. ले गए चोर
दरवाजे के पास छज्जे और मुख्य गेट के पास गमले में घर की चाबी छिपाकर रखना शिक्षक दंपती को भारी पड़ गया। चाबी से ताला खोलकर घर में घुसे चोर 95 ग्राम सोना और 20 हजार रुपए ले गए। वारदात रावटी में बुधवार को हुई। शुक्रवार को अालमारी खोली तब चोरी का पता चला।
पुलिस के अनुसार तलाई चौराहा निवासी नटवरलाल मईड़ा नायन के माध्यमिक स्कूल और प|ी कमला नायन में प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। नाती विहान की तबीयत खराब होने से इलाज के लिए 11 अप्रैल को सुबह दाहोद गए और शाम को लौट आए। 13 अप्रैल को घर की अालमारी खोली तब चोरी का पता चला। नटवरलाल ने रावटी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
चाबियां छिपाकर रखते हैं
शिक्षक नटवरलाल ने पुलिस को बताया पति-प|ी अलग-अलग समय पर आते हैं। दरवाजे की चाबी छज्जे व गेट की चाबी गेट के पास गमले में छिपाकर रख देते हैं। जो पहले आता है ताला खोल लेते हैं। बेटी अंजना और नाती दो वर्षीय विहान रावटी आए हैं। विहान की तबीयत खराब होने से दाहोद गए थे। 11 अप्रैल को दाहोद से लौटे तो गेट और दरवाजे पर ताले लगे मिले इसलिए चोरी की शंका नहीं हुई। चोरी की जानकारी 13 अप्रैल को हुई इसके बाद रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ये आभूषण चोरी- नटवरलाल ने बताया अालमारी में सोने का एक हार (33 ग्राम), दो अंगूठी (5-5 ग्राम), 2 चूडिय़ां (25 ग्राम), दो झुमकी (10 ग्राम), एक चेन (7 ग्राम), मंगलसूत्र व पैंडल (10 ग्राम) तथा 20 हजार रुपए रखे थे जो नहीं मिले।