परशुराम जयंती से पहले निकाली वाहन रैली, 30 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत
रतलाम | भगवान परशुराम जयंती से पहले ब्राह्मण समाजजन ने रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली। वाहन रैली धानमंडी स्थित रानीजी का मंदिर से शुरू हुई जो नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चौमुखीपुल, तोपखाना, शहर सराय, 80 फीट रोड होती हुई शक्ति नगर स्थित भगवान परशुरामजी के मंदिर पहुंची। यहां महाआरती कर प्रसादी वितरण किया। रैली में आगे-आगे मातृशक्ति, युवा शक्ति हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुई। शहर में 30 से ज्यादा स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया।