शहीद संत कंवरराम की जयंती मनाई
रतलाम | सिंधी पंचायत ने शहीद संत कंवरराम जयंती सज्जन मिल रोड स्थित श्रीराम मंदिर तिराहे पर प्रसादी वितरण व नए पदाधिकारियों का सम्मान कर मनाई। पंचायत अध्यक्ष ठाकुरदास गंगवानी ने संत कंवरराम के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसादी वितरित की। उन्होंने नरेंद्र ममतानी को पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश अवतानी को उपाध्यक्ष एवं कमल गुरनानी को संगठन सचिव मनोनीत कर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। सुमित्रा अवतानी, रोशनी गुरनानी, रमेश बदलानी, गिरधारीलाल अवतानी आदि मौजूद थे।