150 यूनिट रक्त एकत्र, पति-पत्नी ने भी किया रक्तदान
रतलाम | रक्त मित्र मंडल शिवपुर की ओर से दिनेश बारिया, आनंदी लाल वाघेला, मांगीलाल पाटीदार एवं वरदीचंद मकवाना की स्मृति में रविवार को रक्तदान शिविर रखा गया। इसमें गांव के युवा, महिला, पुरुष के साथ पति और प|ी ने एक साथ ब्लड दिया। इस मौके पर समाजसेवी राजेश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।