कीर्तिचंद्र सूरीश्वरजी का मंगल प्रवेश 17 को
रतलाम | आचार्य कीर्ति चंद्र सूरीश्वरजी आदि ठाणा-5 नामली से विहार कर रतलाम पधार रहे हैं। ओमप्रकाश गुगलिया, विजय लुनिया ने बताया मंगल प्रवेश जुलूस 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे आराधना भवन से निकलेगा। प्रवचन नीमचौक स्थानक में होंगे। तीन दिवसीय महोत्सव धानमंडी स्थित सुविधिनाथजी मंदिर में होगा। कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश राजमल परिवार है।