पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्रीड़ा भारती खेल केंद्र के माध्यम से देगी बढ़ावा

क्रीड़ा भारती खेल केंद्र के माध्यम से देगी बढ़ावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | क्रीड़ा भारती खेल केंद्र के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। यह बात क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री चेतन चौहान, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, मप्र राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा भारती की प्रांतीय बैठक में कही। बैठक रविवार को नई दिल्ली स्थित गौरी सदन में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी भी शामिल हुए। बैठक में दिल्ली प्रदेश में क्रीड़ा भारती के कार्यों के विस्तार के लिए विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। इस अवसर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल केंद्र संचालित करने की योजना भी बनाई गई।

खबरें और भी हैं...