पीडब्ल्यूडी ने 5 माह पहले पावर हाउस रोड पुलिया पर गड्ढा भरा था, वहीं फिर हो गया
तस्वीर में जो गड्ढा दिखाई दे रहा है वो पावर हाउस रोड पुलिया पर है। पांच महीने पहले नवंबर 2017 में भी यहां गड्ढा हुआ था। तब लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा कर डामर का लेप कर इसे भरा था। तब विभाग ने कहा था कि पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से पुलिया पर गड्ढा हुआ है। धोलावड़ की पानी की पाइप लाइन पास से ही गुजर रही है। इसका पानी सड़क पर आता है। इससे गड्ढा हुआ है। अभी पांच महीने पहले ही रिपेयरिंग की थी कि फिर गड्ढा हो गया है। इससे फिर हादसे की आशंका बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग जावेद शकील ने बताया पानी की पाइप लाइन से पानी के रिसाव के कारण डामर निकल गया होगा मरम्मत की जाएगी
पावर हाउस रोड पुलिया पर हुआ गड्ढा।
40 हजार वाहन रोज निकलते हैं रोड से
पावर हाउस रोड शहर का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर 40 हजार वाहन रोज गुजरते हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने 2013 में पुलिया का चौड़ीकरण किया था। पांच साल के दौरान दूसरी बार इस पर गड्ढा हो गया है।