पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जिले में इस बार 15 पुलों के निर्माण की मंजूरी मिली, बारिश में होगी राहत

जिले में इस बार 15 पुलों के निर्माण की मंजूरी मिली, बारिश में होगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में इस साल 15 पुलों का निर्माण शुरू होगा। इससे आसपास के रहवासियों सहित उस मार्ग से गुजरने वालों को फायदा मिलेगा। चार पुल की तो मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, उनकी राशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होे गई है। वहीं ब्रिक्स योजना में न्यू एशिया डेवलपमेंट बैंक से मिले ऋण से जिले में 11 पुल बनाए जाएंगे। इसमें नदी व नालों पर बनी छोटी रपट को ऊंचा किया जाएगा ताकि बारिश में पानी भरने पर लोगों का आना-जाना नहीं रुके।

राशि स्वीकृत, अब टेंडर लगेंगे- सेतु विकास विभाग एसडीओ आरके गुप्ता ने बताया कि सभी पुलों के लिए राशि राज्य शासन से स्वीकृत हो गई है। अब इनके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा वाले पुल के टेंडर इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे वहीं ब्रिक्स योजना में पहले स्वीकृत राशि बैंक से ऋण स्वीकृत होने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। सभी पुलों की ऊंचाई 30 से 50 फीट तक रहेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा में स्वीकृत पुल

जावरा में जवाहर पथ से हाथीखाना ताल मार्ग पीलियाखाल नाले पर पुल, लंबाई 56.10 मीटर, लागत 2 करोड़ 56 लाख

जावरा शहर में रपट रोड मालीपुरा के पीलिया खाल नाले पर 52.10 मीटर लंबा पुल 3 करोड़ 15 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

जावरा-सुखेड़ा मार्ग पर सुखेड़ा के पास रोजड़ नदी पर 60 मीटर लंबा पुल 3 करोड़ 16 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

कुशलगढ़-अंगेठी मार्ग पर मलेनी नदी पर 105 मीटर लंबा पुल 5 करोड़ 18 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

ब्रिक्स योजना में बनेंगे ये पुल

ताल-माधोपुर-असावती मार्ग पर चंबल नदी पर 210 मीटर लंबा पुल 8 करोड़ 68 लाख की लागत से बनेगा।

रतलाम-धानासुता मार्ग पर कुरेल नदी पर 60 मीटर लंबा पुल 4 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा।

रतलाम-खाचरौद मार्ग पर कालापानी नदी पर 3 करोड़ 79 लाख की लागत से 45 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

राजाखेड़ी-सरसी-नामली मार्ग पर मलेनी नदी पर 125 मीटर का पुल 5 करोड़ 85 लाख की लागत से बनेगा।

जावरा-सीतामऊ मार्ग पर रूपनिया नाले पर 108 मीटर लंबे पुल के लिए 5 करोड़ 85 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

जावरा-सीतामऊ मार्ग पर भड़का नाले पर 57 मीटर का पुल 3 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

जावरा-सीतामऊ मार्ग पर असावती नाले पर 120 मीटर लंबा पुल 4 करोड़ 85 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

सैलाना-शिवगढ-रावटी मार्ग पर जामड़ नदी पर 45 मीटर लंबा पुल 2 करोड़ 70 लाख में बनाया जाएगा।

सैलाना-शिवगढ़-रावटी मार्ग पर करन नदी पर 60 मीटर लंबा पुल 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

बांसवाड़ा मार्ग पर गढ़ी के नाले पर 45 मीटर लंबा पुल 2 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनेगा। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

ब्रिक्स योजना में दूसरे देश देते ऋण

बीआरआईसीएस (ब्रिक्स) यानी ब्राजील, रशिया, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका का संगठन है और एक-दूसरे की मदद के लिए न्यू एशिया डेवलपमेंट बैंक से ऋण देते हैं।

खबरें और भी हैं...