पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • फुटबॉल क्लब प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज

फुटबॉल क्लब प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का 15 दिनी विशेष फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर 16 अप्रैल से 6 मई तक होगा।

यूनियन फुटबॉल क्लब अध्यक्ष मुबारिक खान, सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया शिविर का शुभारंभ 16 अप्रैल को शाम 4 बजे विपुल सिंघल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ तथा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री श्याम बाबू श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में होगा। विशेष अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल अध्यक्ष एस. एस. शर्मा, समाजसेवी गौरव अजमेरा सहित यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण शिविर संयोजक श्यामसुंदर कैथवास, अनीस शेख ने बताया प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण कमल यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुभाष नायडू अशोक नायडू , मदन रायकवार आदि प्रशिक्षण देंगे।

शिविर के समापन पर सभी खिलाड़ियों को यूनियन द्वारा सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का हेल्थ चैकअप किया जाएगा और योगा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र व्यास ने दी।

खबरें और भी हैं...