अब धुएं से मुक्त होंगे गांव, हर घर में होगी बिजली, हर व्यक्ति का होगा बीमा
जिले के 14 गांव आने वाले दिनों में आदर्श गांव कहलाएंगे। यहां हर घर में बिजली होगी। वहीं लकड़ी और कंडे के चूल्हे की जगह गैस चूल्हे पर रोटियां बनती नजर आएंगी। हर परिवार का बैंक खाता भी होगा और हर व्यक्ति का बीमा भी।
यह सब संभव होगा ग्राम स्वराज अभियान से। इसमें जिन लोगों के बैंकों में खाते नहीं होंगे उन परिवारों के जन धन खाते खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री बीमा योजना में बीमा किया जाएगा। 5 मई तक इन सभी 14 गावों में ये सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।
ये हैं 14 गांव जिनमें चलेगा अभियान- खजूरी सोलंकी, धतरावदा, अरनियापीथा, पीर इंगोरिया, अालमपुर ठिकरिया, आक्याबेनी, अर्जला, दुमहेड़ा, लालाखेड़ा, खोकरा, बाराखेड़ा, मेवासा, बड़ोदिया, पीपलखेड़ी में अभियान चलाया जाएगा।
जन धन योजना में खोले जाएंगे खाते
योजना में इन सभी गांवों में जन धन के खाते खोले जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में बीमा भी किए जाएंगे। लीड बैंक प्रबंधक के. के. सक्सेना ने बताया जन धन योजना में 2014 में इन गांवों में खाते भी खोले गए थे। उस दौरान कई बच्चे भी थे वो बड़े हो गए हैं। आबादी भी बढ़ गई है। इससे इन गांवों में दोबारा खाते खोले जाएंगे। 5 मई तक 100 फीसदी अकाउंट खोलने का लक्ष्य है। एसबीआई, ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के सहयोग से कैंप लगाकर योजना में अकाउंट खोले जाएंगे।
हर घर होगा बिजली से रोशन
भास्कर संवाददाता | रतलाम
जिले के 14 गांव आने वाले दिनों में आदर्श गांव कहलाएंगे। यहां हर घर में बिजली होगी। वहीं लकड़ी और कंडे के चूल्हे की जगह गैस चूल्हे पर रोटियां बनती नजर आएंगी। हर परिवार का बैंक खाता भी होगा और हर व्यक्ति का बीमा भी।
यह सब संभव होगा ग्राम स्वराज अभियान से। इसमें जिन लोगों के बैंकों में खाते नहीं होंगे उन परिवारों के जन धन खाते खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री बीमा योजना में बीमा किया जाएगा। 5 मई तक इन सभी 14 गावों में ये सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।
ये हैं 14 गांव जिनमें चलेगा अभियान- खजूरी सोलंकी, धतरावदा, अरनियापीथा, पीर इंगोरिया, अालमपुर ठिकरिया, आक्याबेनी, अर्जला, दुमहेड़ा, लालाखेड़ा, खोकरा, बाराखेड़ा, मेवासा, बड़ोदिया, पीपलखेड़ी में अभियान चलाया जाएगा।
योजना में घर का अंधेरा दूर करने की भी प्लानिंग है। इसमें जिन घरों में बिजली नहीं है वहां सौभाग्य योजना में बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। कनेक्शन के साथ ही फ्री में किट भी दी जाएगी और चार्जर भी दिया जाएगा। हर घर में बिजली कनेक्शन देकर योजना में अंधेरा मुक्त गांव बनाया जाएगा। इसके लिए हर घर में सर्वे कर बिजली कंपनी कनेक्शन जारी करेगी।
अब नहीं जलेगा लकड़ी-कंडे से चूल्हा
जिले के 14 गांवों में 5 मई के बाद लकड़ी-कंडे से चूल्हा नहीं जलेगा। इन गांवों को स्मोक लेस करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। जिन घरों में गैस कनेक्शन नहीं हैं और वे बीपीएल हैं तो उन्हें उज्जवला योजना में फ्री गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए एजेंसियों को गांव-गांव जाने के निर्देश दे दिए हैं। इंडियन आइल कंपनी के डीएनओ (उज्जवला योजना) अजय मीणा ने बताया गैस कनेक्शन के 3 हजार रुपए में से 1600 केंद्र सरकार देगी और बाकी राशि कनेक्शन मिलने के बाद केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी में से काटी जाएगी। सब्सिडी काटने का काम 6 सिलेंडर रिफिल कराने के बाद होगा।