हाईस्कूल में विधायक ने बांटी साइकिलें
रतलाम | हाईस्कूल मलवासा में विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, सरपंच रूस्तम पटेल, उपसरपंच समरथ गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक डामर ने हाईस्कूल को हायर सेकंडरी में उन्नयन का भरोसा दिलाया। प्राचार्य आर. एन. केरावत भी मौजूद थे।