पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • त्रिवेणी से कनेरी और करमदी से मथुरी रोड के लिए टेंडर की तैयारी

त्रिवेणी से कनेरी और करमदी से मथुरी रोड के लिए टेंडर की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिवेणी से कनेरी व करमदी से मथुरी रोड बनाया जाएगा। त्रिवेणी-कनेरी रोड से कनेरी में बनी पुलिस कॉलोनी से लेकर आसपास के 15 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा। करमदी से मथुरी रोड बनने से 10 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा।

पीडब्ल्यूडी ने दोनों रोड बनाने के लिए जल्दी ही टेंडर निकालने की तैयारी कर ली है। अगले महीने के पहले हफ्ते तक टेंडर आते ही इनका काम शुरू किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के पहले रोड का काम खत्म किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।

ग्रामीण क्षेत्रों की 13 सड़कों के लिए राशि स्वीकृत- ग्रामीण क्षेत्र की 13 सड़कों के लिए 34 करोड़ 58 लाख 43 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसमें मलवासा से पाताखेड़ी, कोटड़ी से कचलाना, चौराना से बदनारा, बंबोरी से धनेसरा, पलास से इमलीपाड़ा, रिंगनिया से सुराना, मलवासा से नरसिंहगढ़, जड़वासा खुर्द से बरबनखेड़ी, चौराना से बिलपांक, कोलबाखेड़ी से करमदी, ढिकवा से कचलाना, त्रिवेणी से कनेरी, छत्री जाबड़ा मार्ग शामिल है।

त्रिवेणी से कनेरी रोड
8.20 किमी लंबाई

8

करोड़ लागत

5.5

मीटर चौड़ाई

फायदा- पुलिस कॉलोनी, कनेरी, मोरवनी सहित क्षेत्र 15 से ज्यादा गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।

करमदी से मथुरी रोड
3

किमी लंबाई

3

करोड़ लागत

5.5

मीटर चौड़ाई

फायदा- मथुरी से करमदी आने वालों सहित आसपास के 10 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...