निगम इंजीनियरों ने किया बगीचे का निरीक्षण, नक्शे के हिसाब से होगी नपती
80 फीट रोड स्थित सेंट्रल प्लाजा कॉलोनी में बन रहे नगर निगम के बगीचे का शुक्रवार को निगम इंजीनियरों ने निरीक्षण किया। बगीचे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर उद्योग विभाग के अधिकारी व रहवासियों के बीच विवाद का मामला गुरुवार को कलेक्टर तक पहुंचा था। इंजीनियरों ने भूमि की नक्शे के हिसाब से नपती करने के बाद अतिक्रमण हटाने व कार्रवाई की बात कही है। सेंट्रल प्लाजा कॉलोनी में मंदसौर उद्योग विभाग के प्रबंधक आरएस जयंत ने कब्जा कर लिया है। बगीचे में अतिक्रमण बाधा बना तो रहवासियों ने विरोध किया। जंयत व परियोजना अधिकारी एस. कुमार की शिकायत गुरुवार को रहवासियों ने कलेक्टर से की थी। शुक्रवार को निगम में पदस्थ इंजीनियर सुहास पंडित ने कॉलोनी के बगीचे का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शे से हिसाब से नपती करने के बाद अतिक्रमण हटाने की बात कही।