पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 30 साल... 24 घंटे 365 दिन एक ही जद्दोजहद, आज पानी आएगा या नहीं

30 साल... 24 घंटे 365 दिन एक ही जद्दोजहद, आज पानी आएगा या नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रतलाम

वार्ड एक की बस्ती शिवनगर के लोग 30 वर्षों से पानी के लिए रोज इसी तरह जद्दोजहद कर रहे हैं। बारिश व ठंड में पानी की मांग कम हो जाती है लेकिन गर्मी में 700 परिवार मिनटों में ही 12000 लीटर का टैंकर खाली कर देते हैं। यहां पाइप लाइन नहीं डली है। हर दिन 4 टैंकर पहुंचते हैं। पानी बांटने शिवनगर को 4 भागों में बांटा है। एक क्षेत्र का दो-तीन दिन में नंबर आता है। शिवशंकर कॉलोनी, टैंकर रोड, सुभाषनगर आदि में भी पाइप लाइन नहीं डली है।

नेताओं ने वोट लिए पर पानी का स्थायी इंतजाम नहीं किया

30 साल पहले बसे शिवनगर के रहवासियों को 1994-95 में पट्टे बांटे थे।

यहां तीन बोरिंग हैं। एक-दो हमेशा खराब रहते हैं। एक में लाल पानी आता है।

महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा पाइप लाइन विहीन क्षेत्रों में लाइन बिछाएंगे। आयुक्त एसके सिंह ने बताया दूसरे चरण में 33 कॉलोनियों का नियमितीकरण होना है। इनमें सारी सुविधाएं निगम देगा।

यहां पानी भरना किसी युद्ध लड़ने जैसा
4 करोड़ रुपए मंजूर पर लाइन डलने में लगेगा लंबा समय
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पाइप लाइन विहीन क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने के लिए 3.93 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा अन्य बचे इलाकों में भी पाइप लाइन डालने के निर्देश सीएम ने दिए थे।

खबरें और भी हैं...