चयन... मध्यप्रदेश खेल अकादमी में चयन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन, टेस्ट तीन चरणों में
रतलाम | मध्यप्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में चयन प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। चयन के लिए आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर तीन चरणों में होगी। आयु सीमा 12 से 18 वर्ष रहेगी, जिसकी गणना एक जुलाई, 2018 से की जाएगी।