पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • चांदनी चौक में व्यवसायियों के बीच मारपीट, एक घायल

चांदनी चौक में व्यवसायियों के बीच मारपीट, एक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | चांदनी चौक स्थित खामोशी मार्केट में सुविधाघर में पतरे ठोंकने की बात पर शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे आभूषण व्यवसायी अल अरब ज्वैलर्स और ओम ज्वैलर्स के संचालकों में मारपीट हो गई। सिर में ईंट मारने से ओम ज्वैलर्स के संचालक गिरिजाशंकर शर्मा के भाई भरत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माणकचौक थाने में केस दर्ज किया है।

भरत ने बताया वह सुतारों का वास स्थित कंट्रोल दुकान पर सहायक सेल्समैन है और बड़े भाई गिरिजाशंकर की खामोशी मार्केट में दुकान है। खामोशी मार्केट के सुविधाघर में पतरा ठोंकने के कारण अल अरब ज्वैलर्स के संचालक अलीहुसैन पिता अब्बास और उनके भाई जौहर अली व ताहेर अली से विवाद चल रहा है। भरत शुक्रवार दोपहर भाई गिरिजाशंकर से मिलने खामोशी मार्केट गया था, जहां अली हुसैन और उसके भाइयों ने गालीगलौज कर मारपीट की। अली हुसैन ने ईंट मारी जिससे सिर पर चोट लगी। भरत की रिपोर्ट पर आरोपी तीनों भाइयों के खिलाफ माणकचौक थाने में प्रकरण दर्ज किया।

जिला अस्पताल में भर्ती भरत शर्मा।

खबरें और भी हैं...