पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सब्सिडी के लिए उद्योग डालने की सोच से नहीं मिलेगी सफलता

सब्सिडी के लिए उद्योग डालने की सोच से नहीं मिलेगी सफलता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | कोई भी उद्योग शुरू करें, इससे पहले उसे अच्छी तरह समझना जरूरी है। सिर्फ सब्सिडी के लिए उद्योग मत डालिए। सब्सिडी की सोच कर उद्योग शुरू करेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी। सब्सिडी आपको उद्योग चलाने में सहायता करती है और इससे बैकअप मिलता है। आजकल कई नई तकनीक आ गई हैं। इसका उपयोग कर ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है। 10 से 12 लाख रुपए में फूड प्रोसेसिंग यूनिट डाली जा सकती है। इससे 50 हजार से एक लाख रुपए तक मासिक आय हो सकती है। रतलाम में फूड प्रोसेसिंग की खूब संभावनाएं हैं। मल्टी यूजर कोल्ड स्टोरेज बनाएं। माइनस 22 डिग्री कैपेसिटी वाला कोल्ड स्टोरेज डालें ताकि खाली आलू ही नहीं, मक्खन, पनीर भी रखा जा सके। कैला भी पकाया जा सके ताकि सालभर इससे आय हो।

यह बात एफएसएसएआई के नेशनल लेवल रिसोर्स पर्सन रामनाथ सूर्यवंशी ने कही। वे शुक्रवार को उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उद्योग भवन में हुई कार्यशाला में किसान उद्योगपतियों के साथ मिलकर किस तरह फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर कारोबार बढ़ा सकते हैं, इस पर जानकारी दी। विशेषज्ञ मुरलीधर अय्यर ने छोटे स्तर पर कैसे ड्रिप एरिगेशन किया जा सकता है। उसका डेमो दिया। कम पानी में ज्यादा उत्पादन करने की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान मोतीलाल पाटीदार और लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने भी जानकारी दी। संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास संबोधित किया। कृषि समिति अध्यक्ष कमलादेवी पारगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, वरिष्ठ कृषि उद्यान विस्तार अधिकारी एस.बी. शर्मा भी मौजूद थे। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। स्वागत आशीष जैन, उमेश शर्मा आदि ने किया।

रतलाम में होगी ट्रेनिंग
एफएसएसआई की रतलाम में लेवल टू ट्रेनिंग रखने की प्लानिंग है ताकि यहां के युवाओं को इसकी ट्रेनिंग दी जाए और उन्हें इसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे यदि कोई यूनिट शुरू होगी तो उन्हें जल्द लाइसेंस मिलेगा। पहली बार इस तरह की रतलाम में ट्रेनिंग रखने की प्लानिंग है। संभागीय उद्योग संघ द्वारा किए जा रहे सहयोग को भी उन्होंने सराहा।

खबरें और भी हैं...