पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • डॉ. आंबेडकर की जयंती आज, 300 पुलिस जवानों के साथ तैनात रहेंगे 80 पीटीएस व एसएएफ के जवान

डॉ. आंबेडकर की जयंती आज, 300 पुलिस जवानों के साथ तैनात रहेंगे 80 पीटीएस व एसएएफ के जवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनेगी। 35 से ज्यादा संस्थाओं व समाज आयोजन करेंगे। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क है।

शनिवार को एहतियातन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 50, 32वीं विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 30 जवान सहित शहर के सभी थानों के 350 जवान चौराहों पर तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारी व पेट्रोलिंग टीम दिनभर शहर में गश्त करेगी। शहर में ज्यादातर आयोजन कोर्ट चौराहा स्थित आंबेडकर सर्कल पर माल्यार्पण के बाद होंगे।

डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव संयुक्त समिति द्वारा डॉ. आंबेडकर के जन्मोत्सव पर चल समारोह निकाला जाएगा। चंद्रशेखर लश्करी ने बताया कालिकामाता स्थित सांस्कृतिक मंच पर सुबह 11 से आमसभा होगी। मुख्य अतिथि अभा अनुसूचित जाति युवजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल होंगे। विशेष अतिथि सांसद कांतिलाल भूरिया, गुजरात विधायक महेश भाई वसावा, विधायक मथुरा लाल डामर, विधायक संगीता चारेल, आनंद राव, जनपद सीआे लक्ष्मण सिंह डिंडोर रहेंगे। अध्यक्षता संयुक्त समिति अध्यक्ष सूरतलाल डामोर करेंगे। सभा के बाद दोपहर 2 बजे से रैली निकाली जाएगी। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा कोर्ट चौराहा स्थित आंबेडकर सर्कल पर सुबह 11 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। डाॅ. आंबेडकर स्मारक समिति, मध्यप्रदेश अजाक विकास संघ, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद और राष्ट्रीय परिसंघ द्वारा शाम 7 बजे आंबेडकर सर्कल पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यालय से सुबह 9 बजे रैली निकाली जाएगी। रैली को वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजीव रंजन कुमार व विनोद कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अहिंसा ग्राम जैसे प्रयासों से मिलेगी विजय- काश्यप
रतलाम | गरीबी मुक्ति के अब तक सारे प्रयास इसलिए विफल हो गए क्योंकि बहुमुखी आयामों को नजरअंदाज कर सिर्फ आय की दृष्टि से गरीबी को देखा गया। गरीबी और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों से लड़ने में रतलाम के अहिंसा ग्राम जैसे प्रयास से सफलता मिल सकती है। यह बात राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने नई दिल्ली के भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में डाॅ. अांबेडकर चेयर, आईआईपीए, लोकाश्रय फाउंडेशन तथा टेरी स्कूल आॅफ एडवांस स्टडीज द्वारा गरीबी एवं सामाजिक भेदभाव द्वारा जीवनकाल पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार का उद्घाटन कर संबोधित किया। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा संस्थापित लोकाश्रय फाउंडेशन के चेयरमैन काश्यप ने कहा गरीबी उन्मूलन के लिए वे आरंभ से गंभीर प्रयास करते रहे हैं। इसी दिशा में उन्होंने आवास, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के समन्वित प्रावधान वाले आवासीय प्रकल्प अहिंसा ग्राम की स्थापना रतलाम में की है। स्वागत भाषण आईआईपीए के डायरेक्टर डाॅ. टी. चटर्जी ने दिया। सेमिनार को टेरी स्कूल आॅफ एडवांस स्टडीज की उपकुलपति डाॅ. लीना श्रीवास्तव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीएल मीणा ने भी संबोधित किया। सेमिनार में देशभर से आए 100 शोधार्थियों ने शोध प्रस्तुत किए। 20 जाने-माने शिक्षाविदों ने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...