पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • महापौर ने कॉन्फ्रेंस में रखी निगम की उपलब्धियां

महापौर ने कॉन्फ्रेंस में रखी निगम की उपलब्धियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए तय एसडीजी-17 गोल पर भारत और एशिया के शहरों में हुए कार्यों पर बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इंदौर में 8वीं रीजनल थ्री आर फोरम इन एशिया पेसिफिक कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने हिस्सा लेकर थ्री आर घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। कॉन्फ्रेंस में काबुल, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, कोरिया, मालद्वीप सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। महापौर डॉ. यार्दे ने निगम द्वारा गीले कचरे से बनाई जा रही जैविक खाद्य व पॉलीथिन निवारण के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट को अपनाने के लिए 11 बिन्दुओं पर मंथन हुआ।

खबरें और भी हैं...