टेंट लगाने की बात पर पड़ोसियों में मारपीट
रतलाम | शादी के लिए टेंट लगाने की बात पर सुभाष नगर में शुक्रवार सुबह पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार शकील पिता खलील खान (26) की बहन की शादी के लिए सुभाष नगर में घर के सामने शुक्रवार सुबह टेंट लगा रहे थे। पड़ोसी मोहम्मद रफीक पिता नजीर खां (55) ने गड्ढा करने से रोका तो दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दीनदयाल नगर थाने में दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।