पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्लर्क व इंजीनियर का निंदा प्रस्ताव प्रोसेडिंग में नहीं आने पर मंडी डायरेक्टर हुए नाराज

क्लर्क व इंजीनियर का निंदा प्रस्ताव प्रोसेडिंग में नहीं आने पर मंडी डायरेक्टर हुए नाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को मंडी समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक में बाबू अमृतलाल सांखला के खिलाफ पिछली बैठक में पारित निंदा प्रस्ताव की प्रोसेडिंग नहीं होने पर मंडी डायरेक्टर मनोज जैन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा बाबू लिख तो लेते हैं लेकिन प्रोसेडिंग में नहीं आता है। पिछली बार निंदा प्रस्ताव लिखा था लेकिन अब तक प्रोसेडिंग में क्यों नहीं आया। अगली बार भी यही स्थिति रही तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करूंगा। पिछली बैठक में डायरेक्टर डी.पी. धाकड़ ने बाबू अमृतलाल सांखला और इंजीनियर राजेंद्र भावसार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था। बाबू ने इसे प्रोसेडिंग में नहीं लिया था।

हम किसानों के पैसे नहीं देंगे- बड़े तौल कांटे पर तौल के दौरान हम्माली और तौल की राशि किसानों से ना ली जाए। इस प्रस्ताव पर व्यापारी प्रतिनिधि जैन ने कहा हम हम्माली और तौल की राशि नहीं देंगे। हम छोटे तौल कांटे पर तौल के लिए तैयार हैं। यदि हम पर यह नियम लादा गया तो हम नीलामी बंद कर देंगे। हम्माल व तुलावटी प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह भाटी ने कहा हम्माल और तुलावटी दैनिक मजदूरी करते हैं। हम्माली व तौल की राशि उन्हें नहीं मिलेगी तो घर चलाने में दिक्कत आएगी। मंडी में 50 टन का तौल कांटा है, इस पर तौल से किसानों को नुकसान हो रहा है। दो साल पहले छोटा तौल कांटा लगाने का फैसला हुआ था, आज तक नहीं लगा। डी.पी. धाकड़ ने कहा सीएम बोलते हैं कि मंडी में आने वाले किसानों को एक रुपया नहीं देना होगा। प्रति क्विंटल किसानों के 19 रुपए खर्च हो रहे हैं। मंडी के बाहर माल तुलने का मुद्दा भी उठा। आगे से मंडी के बाहर तौल नहीं करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

किसानों को नहीं देना होगी हम्माली व तुलावटी की राशि- अध्यक्ष प्रकाश भगोरा एवं उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में किसान हित में बड़ा निर्णय लिया गया। अब मंडी में बड़े तौल कांटे पर वजन होता है तो किसानों को किसी प्रकार की राशि नहीं देना पड़ेगी, जल्द ही आदेश लागू होगा।

खबरें और भी हैं...