पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मेडिकल कॉलेज में मई के पहले हफ्ते में आने लगेंगे उपकरण, खरीदी का ऑर्डर जारी

मेडिकल कॉलेज में मई के पहले हफ्ते में आने लगेंगे उपकरण, खरीदी का ऑर्डर जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभाग के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में 1 अगस्त 2018 से कक्षाएं शुरू करने के लिए उपकरण खरीदी का ऑर्डर दे दिया है। उपकरण अगले महीने मई के पहले हफ्ते में आना शुरू होंगे। इसके लिए हाइट्स संस्था के जरिए टेंडर जारी कर खरीदी के ऑर्डर दे दिए हैं। प्रोफेसरों की नियुक्ति हो गई है और उन्होंने ज्वॉइन करने के साथ ही लाइब्रेरी व म्यूजियम बनाना शुरू कर दिया है। बाकी पदों के लिए भी भर्ती भी मई में होगी।

अगस्त-2018 में हमारे मेडिकल कॉलेज में 150 सीट की पहली बैच शुरू हो सके, इसके लिए उपकरणों की खरीदी के लिए एक्सपेंडिचर कमेटी ने मार्च-2018 में ही 124 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए थे। इसमें संसाधन ‌व उपकरण पर 50 करोड़, वेतन व अन्य खर्च पर 53 करोड़ और व्यवस्थाओं पर 21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उपकरण खरीदी का काम सरकारी संस्थान हाइट्स को दिया है। लेक्चर हॉल की टेबल, डेस्क, लाइब्रेरी की आलमारियां, डीन ऑफिस, गर्ल्स-बॉयज होस्टल का फर्नीचर भी लगने लगा है।

एनोटॉमी, फिजियोलॉजी व बायोकेमेस्ट्री के उपकरण पहले खरीदेंगे

पहले बैच में एनोटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभाग की पढ़ाई शुरू होगी। इन तीनों के लिए उपकरण खरीदी जाएंगे। इसमें डिसेक्शन टेबल (मृत शरीर को रखकर उसे ऑपरेट करने की जानकारी दी जाएगी), माइक्रोस्कोप (विद्यार्थी शरीर के सेल आदि छोटे चीजें देख सकेंगे), मर्चूरी कूलर, जिसमें 8 से 10 मानव मृत शरीर विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए रखे जा सकेंगे, पैथोलॉजी से जुड़े सभी उपकरण लगाए जाएंगे।

फर्नीचर आया, उपकरण मई के पहले हफ्ते में लगना शुरू हो जाएंगे

10 अप्रैल से अब तक अलग-अलग तारीखों में उपकरण खरीदी के ऑर्डर हो गए हैं। एनोटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री से जुड़े उपकरण बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से मई के पहले हफ्ते में आना शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इन्हें फिट करने का काम शुरू होगा। इसके लिए संबंधित कंपनियों की टीम आएगी। फर्नीचर आ गया है और लगना शुरू हो गया है। डॉ. संजय दीक्षित, डीन-रतलाम सरकारी मेडिकल कॉलेज

भास्कर संवाददाता | रतलाम

संभाग के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में 1 अगस्त 2018 से कक्षाएं शुरू करने के लिए उपकरण खरीदी का ऑर्डर दे दिया है। उपकरण अगले महीने मई के पहले हफ्ते में आना शुरू होंगे। इसके लिए हाइट्स संस्था के जरिए टेंडर जारी कर खरीदी के ऑर्डर दे दिए हैं। प्रोफेसरों की नियुक्ति हो गई है और उन्होंने ज्वॉइन करने के साथ ही लाइब्रेरी व म्यूजियम बनाना शुरू कर दिया है। बाकी पदों के लिए भी भर्ती भी मई में होगी।

अगस्त-2018 में हमारे मेडिकल कॉलेज में 150 सीट की पहली बैच शुरू हो सके, इसके लिए उपकरणों की खरीदी के लिए एक्सपेंडिचर कमेटी ने मार्च-2018 में ही 124 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए थे। इसमें संसाधन ‌व उपकरण पर 50 करोड़, वेतन व अन्य खर्च पर 53 करोड़ और व्यवस्थाओं पर 21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मप्र चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उपकरण खरीदी का काम सरकारी संस्थान हाइट्स को दिया है। लेक्चर हॉल की टेबल, डेस्क, लाइब्रेरी की आलमारियां, डीन ऑफिस, गर्ल्स-बॉयज होस्टल का फर्नीचर भी लगने लगा है।

खरीदी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

मेडिकल कॉलेज में उपकरण आने वाले हैं। इनकी खरीदी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 1 अगस्त से कक्षाएं शुरू करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। चेतन्य काश्यप, उपाध्यक्ष-राज्य योजना आयोग व विधायक

खबरें और भी हैं...