पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आधा महीना गुजरा अब तक नहीं मिला 800 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन

आधा महीना गुजरा अब तक नहीं मिला 800 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रैल का आधा महीना गुजर गया है लेकिन अब तक जनजातीय कार्य विभाग के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारी अब तक वेतन के इंतजार में हैं। इसमें सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हैं। इन सभी को वेतन 7 तारीख तक मिल जाना चाहिए लेकिन आज भी ये वेतन के इंतजार में है।

मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश माथुर, उपाध्यक्ष विजय यादव, पंकज कुमार दोहरे ने बताया इस संबंध में शिक्षक संघ समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुका है। 10 अप्रैल को शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से मिलकर भुगतान की गुजारिश कर चुका है। इसके बाद भी आज तक वेतन नहीं मिला है। यह पहला मौका नहीं है जब समय पर वेतन नहीं मिला है। पिछले 17 महीने से यही स्थिति है और वेतन हमेशा महीने के आखिरी तारीख को ही मिलता है। फरवरी का वेतन भी मार्च के आखिरी में मिला था। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग को जब भी शिकायत करो तो एक ही जवाब मिलता है कि हमारे पास बजट नहीं है। यदि बजट नहीं तो व्यवस्था तो करो या भोपाल में आयुक्त को बताओ ताकि वेतन तो समय पर मिले। जब अन्य विभागों को वेतन समय पर मिल जाता है तो हमारे क्यों नहीं मिलता है।

खबरें और भी हैं...