पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सुबह मेंटेनेंस किया, शाम को केबल बर्स्ट हो गई, छाया अंधेरा

सुबह मेंटेनेंस किया, शाम को केबल बर्स्ट हो गई, छाया अंधेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगर के पास बिजली की अंडर ग्राउंड केबल बर्स्ट होने से रविवार को शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इससे लोगों को डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। लोगों ने बिजली कंपनी में फोन भी लगाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। डेढ़ घंटे बाद रात 8 बजे बिजली चालू हुई तब लोगों को राहत मिली। इसके बाद घर के काम निपट पाए।

रविवार सुबह बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस किया। इससे सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई इलाकों की बिजली बंद रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा और संडे का मजा किरकिरा हो गया। दोपहर में बिजली चालू हुई कि शाम 6.30 बजे प्रतापनगर में अंडरग्राउंड बिजली की केबल बर्स्ट हो गई। इससे फिर बिजली बंद हो गई। बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद मरम्मत शुरू की। डेढ़ घंटे में केबल की मरम्मत हो पाई तब कही जाकर बिजली चालू हो पाई। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री दधीचि रेवाड़िया ने बताया सुबह मेंटेनेंस किया गया। शाम को केबल जल गई। इससे दिक्कत आई। फिर भी जल्द से जल्द बिजली चालू करने का प्रयास किया गया।

खबरें और भी हैं...