पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • प्रोड्क्शन हाउस खोल सकती हैं दीपिका पादुकोण

प्रोड्क्शन हाउस खोल सकती हैं दीपिका पादुकोण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áअनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के प्रोड्यूसर बनने के बाद चर्चा है कि दीपिका पादुकोण भी प्रोड्यूसर बनने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका जल्द ही अपना प्रोडक्शन हाउस खोल सकती हैं। अपने प्रोड्क्शन हाउस के बैनर तले वे कंटेंट ड्रिवन प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करेंगी। इतना ही नहीं, वे अपने प्रोड्क्शन की फिल्म में खुद एक्टिंग करती हुई भी नजर अा सकती हैं।

लद्दाख मेंे होगी ‘रेस 3’ के बचे हुए शेड्यूल की शूटिंग

Áकाला हिरण शिकार मामले में जमानत हासिल करने वाले सलमान खान फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस-3’ की शूटिंग में जुट चुके हैं। बीते दिनों सलमान ने फिल्म के कुछ सीन्स मुंबई में शूट किए हंै और अब फिल्म की पूरी टीम लास्ट शेड्यूल की शूटिंग लेह-लद्दाख में करेगी। सूत्रों की मानें तो पहले इस फिल्म का फाइनल शेड्यूल साउथ अफ्रीका में शूट होने वाला था लेकिन अब सलमान अदालत की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते हैं। ऐसे में फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग लेह-लद्दाख में तय की गई है।

8 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में दोषी साबित हुए राजपाल यादव

Áकॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली की अदालत ने कर्ज ना चुकाने के मामले में दोषी करार दिया है। बताया जाता है कि राजपाल ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था लेकिन वादे के मुताबिक वो इस कर्ज को समय पर चुकाने में नाकाम रहे। इस मामले में अदालत 23 अप्रैल को अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।

टीवी एक्ट्रेस ने मारी लंबी छलांग

बीते कुछ साल से फिल्म इंडस्ट्री में टेलीविजन एक्ट्रेस की तादाद बढ़ गई है। ‘कहीं तो होगा’ फेम आमना शरीफ हों, ‘काव्यांजलि’ फेम अनिता हंसनंदानी हाें या ‘बिदाई’ फेम सारा खान, सभी ने बॉलीवुड में अपना लक जरूर ट्राई किया है। ग्रेसी सिंह (लगान) और साक्षी तंवर (दंगल) को छोड़ दें तो बमुश्किल ही किसी टीवी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला होगा। ...पर अब वक्त बदल रहा है और जल्द ही टेलीविजन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर बड़े किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। आइए उनके बारे में जानते हैं...

मौनी रॉय

Áटीवी शो - क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवो के देव-महादेव, नागिन, नागिन 2

Áअपकमिंग फिल्म - गोल्ड और ब्रह्मास्त्र

मौनी राॅय ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी और ‘नागिन’ से वे घर-घर में फेमस हो गईं। उनके इस किरदार पर डायरेक्टर रीमा कागती की नजर पड़ी और उन्होंने मौनी को अक्षय कुमार के अपोजिट अपनी फिल्म ‘गोल्ड’ में कास्ट कर लिया। यह फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हो पाई है और मौनी को अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी मिल गई।

अंकिता लोखंडे

Áटीवी शो - पवित्र रिश्ता, झलक दिखला जा, एक थी नायिका

Áअपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी

अंकिता लोखंडे अपने पहले शो ‘पवित्र रिश्ता’ से ही घर-घर में अर्चना नाम से मशहूर हो गई थीं। इस किरदार को सात साल तक निभाने के बाद उन्होंने एक ब्रेक लिया। अब वे ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ से सीधे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में कंगना रनोट के साथ एक मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वे इसमें झलकारी बाई का किरदार निभा रही हैं।

छोटे परदे से बडे़ परदे पर...

कृतिका कामरा

Áटीवी शो - कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे, चंद्रकांता, रिपोर्ट्स

Áअपकमिंग फिल्म - ‘पेल्ली चोपुलु’ का हिंदी रीमेेक

टीवी शो ‘कितनी मोहब्बत हैं’ की ‘आरोही’ बनकर फेमस हुईं कृतिका कामरा अब सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘पेल्ली चोपुलु’ के हिंदी रीमेेक में दिखाई देंगी। इसमें उनके अपोजिट जैकी भगनानी होंगे। इस फिल्म को नितिन कक्कर डायरेक्ट करेंगे जो अपनी डेब्यू फिल्म ‘फिल्मिस्तान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं।

राधिका मदान

Áटीवी शो - मेरी आशिकी तुम से ही, झलक दिखला जा

Áअपकमिंग फिल्म - छुरियां, मर्द को दर्द नहीं होता

राधिका मदान ने 2014 में ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से स्मॉल स्क्रीन डेब्यू किया था। इस शाे के जरिए उन्होंने विशाल भारद्वाज का ध्यान खींचा और अब वे विशाल की फिल्म ‘छुरियां’ से डेब्यू करेंगी, जिसमें वे लीड रोल प्ले करेंगी। इसके अलावा वे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की डेब्यू फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में भी दिखाई देंगी।

, रतलाम , सोमवार, 16 अप्रैल, 2018

मृणाल ठाकुर

Áटीवी शो - कुमकुम भाग्य, नच बलिए 7

Áअपकमिंग फिल्म सुपर 30

मृणाल ठाकुर ने ‘कुमकुम भाग्य’ में मस्तमौला लड़की बुलबुल का रोल प्ले किया है। अब वे ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे ऋतिक की वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी वे एक इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ में नजर आ चुकी हैं पर ‘सुपर 30’ के जरिए वे बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। मृणाल कहती हैं ऋतिक के साथ डेब्यू करना ड्रीम डेब्यू करने जैसा है।

निआ शर्मा

Áटीवी शो - एक हजारों मेंे मेरी बहना है, जमाई राजा

Áअपकमिंग फिल्म- विक्रम भट्‌ट की अनाम फिल्म

‘जमाई राजा’ फेम निआ शर्मा ‘एक हजारों मेंे मेरी बहना है’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वे विक्रम भट्‌ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टिड’ में बोल्ड किरदार निभा चुकी हैं। इस शो के दो सीजन पूरे होने के बाद अब निआ विक्रम की अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म के बारे में फिलहाल बस इतनी ही जानकारी है कि यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।

12

खबरें और भी हैं...