रुक्मिणी बाई की स्मृति में महक संस्था ने बांटे सकोरे
महक कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच ने रविवार को रुक्मिणी बाई की स्मृति में सकोरे बांटे। मंच के संस्थापक मोड़ीराम सोलंकी एकांत ने बताया गर्मी शुरू हो गई है। इससे लोगों को अपने घरों पर सकोरे रखना चाहिए ताकि पक्षी पानी के लिए ना भटके। हरीश यादव, दुर्गाशंकर खींची, सुरेश नवाब, उमा जायसवाल, कृष्ण सोनी, दुर्गा बैरागी, अमिल सोलंकी, देवांश पंवार, भारती सोनी, उर्मिला सोनी, भावना कुलश्रेष्ठ, नंदकिशोर शर्मा, लक्ष्मण सिंह डोडिया, अशोक सोलंकी आदि मौजूद थे।