प्रसादी वितरण कर शहीद संत कंवरराम की जयंती मनाई
रतलाम | सिंधी पंचायत ने शहीद संत कंवरराम जयंती सज्जन मिल रोड स्थित श्रीराम मंदिर तिराहे पर प्रसादी वितरण व नए पदाधिकारियों का सम्मान किया। पंचायत अध्यक्ष ठाकुरदास गंगवानी ने संत कंवरराम के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसादी वितरित की। उन्होंने नरेंद्र ममतानी को पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश अवतानी को उपाध्यक्ष एवं कमल गुरनानी को संगठन सचिव मनोनीत किया।