एनएलयू में प्रवेश आवेदन का आज आखिरी दिन
रतलाम | ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (2018) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अप्रैल है। जो विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास एक मौका और है। नेशनल लॉ कॉलेज, दिल्ली में एडमिशन के लिए इस परीक्षा का आयोजन क्लैट से अलग किया जाता है। जो स्टूडेंट्स क्लैट के लिए आवेदन करते हैं, वे यह परीक्षा भी देते हैं। यह संस्थान क्लैट के साथ शामिल नहीं है। प्रवेश परीक्षा का 6 मई को होगी। इंटीग्रेटेड बीए (एलएलबी) कोर्स के लिए 80 सीट्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा एलएलएम और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है। बारहवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।