पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • भावांतर में भाव कम मिलने पर किसान नाराज, लहसुन फेंका, मंडी गेट बंद कर जताया विरोध

भावांतर में भाव कम मिलने पर किसान नाराज, लहसुन फेंका, मंडी गेट बंद कर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावांतर योजना में 1-2 फीसदी किसानों की लहसुन बिकने से नाराज किसानों ने शुक्रवार दोपहर प्याज -लहसुन मंडी का गेट बंद कर दिया। लहसुन बिखेर कर विरोध जताया। पुलिस भीपहुंची। मंडी सचिव की समझाइश पर किसान माने।

नियम है कि 1600 से कम भाव में लहसुन बिकेगी तो भावांतर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। शुक्रवार को 98 फीसदी लहसुन इसी भाव से नीचे बिकी। किसान एकता मंच के जगदीश पाटीदार एवं सुरेश पाटीदार दंतोड़िया ने गेट बंद कर विरोध जताया। मंडी प्रभारी राजेंद्र व्यास ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। मंडी सचिव एम. एल. बारसे, अध्यक्ष प्रकाश भगौरा और उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह पहुंचे व समझाइश दी। आधा घंटा मंडी का गेट बंद रहा।

खबरें और भी हैं...