आदेश... अमानक स्तर का पेस्टीसाइड विक्रेता का लाइसेंस निरस्त
रतलाम | अमानक स्तर का पेस्टीसाइड बेचने पर सैलाना के मेसर्स विनायक एग्रोटेक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम 1968 के उल्लंघन पर लाइसेंस अथॉरिटी उपसंचालक कृषि द्वारा की गई है। अमानक स्तर का उर्वरक विक्रय पर मेसर्स पंकज कृषि सेवा केंद्र शिवगढ़ का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है।