सहूलियत... अजा व अजजा के छात्रों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 तक करें
रतलाम | अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट को प्रतियोगी परीक्षाओं के पूर्व नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र स्टूडेंट 15 अप्रैल तक अपने आवेदन अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ स्टूडेंट वेबसाइट www.scdevlopment mp.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।