पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 5 हजार बालिकाओं ने बनाया वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 हजार बालिकाओं ने बनाया वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जनअभियान परिषद की नवांकुर समिति प्रगति नैचुरल एंड सोशल डेवलपमेंट साेसायटी व जिला कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी को आलोट के विक्रम खेल मैदान में आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के दौरान 5 हजार लड़कियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण के लिए एक साथ शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वर्ल्ड रिकाॅर्ड के लिए वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड एजेंसी के समक्ष दावा प्रस्तुत किया इसे एजेंसी ने स्वीकार कर प्रमाण-पत्र व शील्ड दी। संस्था को एसपी अमित सिंह, एएसपी राजेश सहाय, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक र|ेश विजयवर्गीय ने शील्ड देकर सम्मान किया। संस्था के शैलेंद्रसिंह सिसोदिया, कराटे एसोसिएशन के बलवंत सिंह देवड़ा, कचरू राठौर, सुरेंद्र सिंह भाटी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...