रतलाम | मप्र राज्य खाद्य आयोग सदस्य किशोर खंडेलवाल 22 मई को सुबह 10 बजे रतलाम पहुंचेंगे। वे सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। दोपहर 3 बजे सैलाना पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी खाद्य एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ चर्चा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।