पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • साहित्यकारों की कविताओं के पोस्टर सीडी विमोचित

साहित्यकारों की कविताओं के पोस्टर-सीडी विमोचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | डीआरएम ऑफिस के समिति कक्ष में गुरुवार को डीआरएम आरएन सुनकर की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न कार्यालयों, उपक्रमों, निगमों व बैंकों के कार्यालय प्रमुख मौजूद थे। 6 महीने के दौरान हिंदी की प्रगति की जानकारी दी। डीआरएम आरएन सुनकर ने कविताओं के पोस्टर, सीडी, राजभाषा नीति-नियमों एवं राजभाषा पुरस्कारों आदि के लीफलेट का विमोचन किया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पवनकुमार सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ की कविताओं का वाचन किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा, सचिव राजभाषा अधिकारी प्रीति पुणतांबेकर ने किया।

खबरें और भी हैं...