रतलाम | रेलवे अस्पताल में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने रेलकर्मी के पुत्र को ट्राईसिकिल दी। पीआरओ जेके जयंत ने बताया संगठन रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए कुछ न कुछ करता रहा है। रतलाम की अध्यक्ष राधा सुनकर ने रेलकर्मी भेरूलाल के पुत्र मनोज कुमार को एक ट्राईसिकल दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मालवीय, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएन गेहलोत मौजूद थे।