पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं हम

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं हम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायनवाद के जनक मेलविन जाॅन ने एक ऐसी संस्था की सौगात हमें दी है जिससे जुड़कर आज हम सब पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं। लायनवाद के माध्यम से जो नेक कार्य लायंस ने किए हैं उसका कोई मोल नहीं है। यह एक ऐसा सेवाकार्य है जो ईश्वर की प्रार्थना और खुदा की इबादत के समान है। जिन्होंने अपने जहन मे सेवा का जज्बा रख कर समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछकर खुशियां बांटी है उनका सम्मान कर दिल से खुशी होगी।

यह बात लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जोन 2 की जोन चेयरपर्सन एहतेशाम अंसारी ने कही। वे लायंस हॉल में आयोजित जोन सोशियो के नाम व सम्मान समारोह में बोल रही थीं। मेलविन जाॅन की प्रतिमा पर लायन सुलोचना शर्मा, लायन केजार हुसैन वोहरा ने माल्यार्पण किया। ध्वज वंदना लायन प्रेमलता दवे ने की। आयोजन में लायंस क्लब रतलाम समर्पण की अध्यक्ष वीणा छाजेड़, सचिव सरोज पाटनी, उपाध्यक्ष जागृति सक्सेना, लायंस क्लब धार एक्टिव कपल अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिव शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, लायंस क्लब धार सिटी अध्यक्ष लोकेश मकवाना आदि का सम्मान किया। एहतेशाम अंसारी को चेअरपर्सन अवॉर्ड मिलने पर लायंस ऑफ रतलाम ने स्वागत किया। आभार एसएच मंसूरी ने माना।

सम्मान

लायंस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में जोन चेयरपर्सन एहतेशाम अंसारी ने कहा

अंसारी का सम्मान करते हुए लायंस क्लब के सदस्य।

खबरें और भी हैं...