पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सीएम विदेश अध्ययन यात्रा के तहत किसानों को ले जाएंगे चीन

सीएम विदेश अध्ययन यात्रा के तहत किसानों को ले जाएंगे चीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम किसान विदेश अध्ययन यात्रा के तहत इस बार किसानों को चीन की यात्रा कराई जाएगी। वहां उन्हें अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा ताकि वे खेती की तकनीक सीख सकें। इसके लिए किसानों से आवेदन मंगाए हैं। इसके बाद किसानों का चयन कर उन्हें चीन की यात्रा कराई जाएगी।

अध्ययन के लिए विदेश जाने के इच्छुक किसानों को महलवाड़ा स्थित कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। विभाग में 21 मई की शाम 5 बजे तक आवेदन मिलेंगे। 23 मई तक आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। इसके बाद किसानों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें विदेश ले जाया जाएगा। उपसंचालक कृषि जी. एस. मोहनिया ने बताया कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन से जुड़े किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद चयन किया जाएगा। 21 मई तक ही आवेदन मिलेंगे। इससे किसान समय पर आवेदन करें ताकि उन्हें विदेश की यात्रा कराई जा सके।

खबरें और भी हैं...