रतलाम | पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक 19 मई को शाम 5.30 बजे कोठारी वास स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में होगी। एसोसिएशन के कीर्ति शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एसएन सोढ़ा, उपाध्यक्ष एमके व्यास, सचिव ओपी श्रीवास्तव आदि ने उपस्थित रहने की अपील की।