रतलाम | बिजली कंपनी शुक्रवार को अहिंसा ग्राम ग्रिड का मेंटेनेंस करेगी। इससे अहिंसा ग्राम, मिडटाउन कॉलोनी, प्रताप नगर, मंगलम सिटी, सम्यक सिटी, होमगार्ड कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, टीटी कॉलोनी, धनासुता रोड, खाचरोद रोड, सनावदा गांव, प्रतापनगर ओवरब्रिज के आसपास सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 19 मई को कंपनी विरियाखेड़ी सबस्टेशन का प्री मानसून मेंटेनेंस करेगी। इससे विरियाखेड़ी, सागोद रोड, ईश्वर नगर, बाजना बस स्टैंड, गोशाला रोड, पटेल कॉलोनी, कलीमी कॉलोनी, डोंगरानगर, हाट रोड, वेदव्यास कॉलोनी में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।