रतलाम | आदिनाथ जैन श्वेतांबर बाबा साहब मंदिर की व्यवस्था तहसीलदार कोर्ट ऑफ वार्ड्स अजय हिंगे ने जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहर छाजेड़ के सुपुर्द की। नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार ने मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था का चार्ज, मंदिर में उपलब्ध सुपुर्द की गई सामग्री की सूची सहित छाजेड़ को सौंपा। वरिष्ठ अभिभाषक समाजसेवी फतेहलाल कोठारी, खरतरगच्छ श्रीसंघ के कांतिलाल चौपड़ा, अशोक एम चौपड़ा, हेमंत बोथरा आदि मौजूद थे। बोथरा ने बताया मंदिर परिसर स्थित बिल्डिंग में रहने वाले सभी किरायेदारों को नायब तहसीलदार ने मंदिर कार्यालय में बुलाकर प्रतिमाह किराये की राशि श्रीसंघ अध्यक्ष व मंदिर के व्यवस्थापक मनोहर छाजेड़ को जमा करवाने के निर्देश दिए। तहसीलदार अजय हिंगे ने बताया अभी हमने चार्ज दिया है। पूरा रिकॉर्ड सामने आने के बाद जांच की जाएगी।