पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गांवों में जल संकट, आवास पूर्ण लेकिन भुगतान अटका

गांवों में जल संकट, आवास पूर्ण लेकिन भुगतान अटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलोट | गुरुवार को रतलाम में हुई जिला योजना समिति की बैठक में ब्लॉक से जुड़ी समस्याएं जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश कोठारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश परमार ने रखी। उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कत है, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रभावी योजना नहीं बनाई। इधर शिक्षा विभाग ने भी नियमों का ताक में रखकर अध्यापकों को अटैचमेंट कर दिए। स्वास्थ्य विभाग ने खारवा में बने स्वास्थ्य केंद्र पर ध्यान नहीं दिया। घटिया निर्माण की जांच किए बिना अधूरी हालत में उसे हैंडओवर कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का काम पूरा होने के बाद भी हितग्राहियों को भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यों की जांच कर हल करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...