रतलाम | सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के पेंशनरों को सातवां वेतनमान का लाभ देने के निर्णय पर खुशी जताई। अध्यक्ष रमेश रावल, सचिव केएल श्रीवास्तव ने भविष्य में भी पेंशनरों को लाभ देने की बात कही। वही मध्यप्रदेश सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के उपप्रांताध्यक्ष रघुनाथसिंह चौहान ने घोषणा का स्वागत करते हुए फैक्स भेजकर भुगतान के आदेश शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही बिजली बोर्ड के 70 हजार पेंशनरों, निगम, नगर पालिका, मंडी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से देने की घोषणा करने के लिए फैक्स भेजा।
एककुंडीय महायज्ञ सरसी में शुरू, आहुतियां दी
केरवासा | गांव सरसी के श्रीतेजाजी व नागबाबजी मंदिर परिसर में गुरुवार से एककुंडीय पांच दिवसीय महायज्ञ पं.भरतदास उपाध्याय के सानिध्य में शुरू हुआ। महायज्ञ में पं.भरतदास उपाध्याय के मार्गदर्शन में यजमानों ने आहुतियां दीं। प्रतिदिन रात में राजस्थान के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।