पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 4 साल में रतलाम ग्रामीण में हुए करोड़ों के काम

4 साल में रतलाम ग्रामीण में हुए करोड़ों के काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमेड़ | भाजयुमो के चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत ग्राम कमेड में चौपाल सभा का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक संचालक राजेंद्र सिंह लुनेरा ने संबोधित किया। उन्होंने बताया ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में सड़क, शिक्षा, जल संसाधन, नल जल योजना, ग्राम विकास योजना, विक्रेता आपूर्ति, आंगनवाड़ी, पुलिया निर्माण व विधायक निधि से करोड़ों के विकास कार्य किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभा में उपसरपंच गोवर्धन मालवीय, बद्रीलाल पटेल, जगदीश भूत, श्यामलाल शर्मा, सोहनलाल पटेल, भंवर सिंह सोनगरा, मांगू नाथ योगी धनेसरा, बगदी राम मलवासा, बाबूलाल मोगिया, बद्रीलाल गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार मदनसिंह चौहान धनेसरा ने माना।

खबरें और भी हैं...