पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • प्रभारी मंत्री जोशी ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रभारी मंत्री जोशी ने सुनी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातरुंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संबोधित करते प्रभारी मंत्री जोशी।

प्रीतमनगर | प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने गुरुवार सुबह सातरुंडा में एक फार्म हाउस पर भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धराड़ मंडल के पार्टी कार्यकर्ता से प्रभारी मंत्री ने समस्याएं जानीं और समाधान का आश्वासन दिया। प्रीतमनगर, सुजलाना, सिमलावदा, सातरुंडा, रत्ता गढ़ खेड़ा, बिलपांक, कोटड़ी, बैरछा, जमुनिया, सरवड़ सहित आसपास के गांवों में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कान्हसिह चौहान, विधायक मथुरा लाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा, मंडल अध्यक्ष अशोक पंड्या, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद्मा जायसवाल, मीनाक्षी शर्मा, जिला अंत्योदय समिति सदस्य गोविंद राम गोयल सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...